Connect with us

TNF News

गूगल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, आज है Google का 25वां जन्मदिन।

Published

on

 

THE NEWS FRAME
Google  |  Technology

Google आज 25 साल का जवान युवा हो गया है। जिसकी खुशियां आप Google पेज पर भी देख सकते हैं। जिसके लिए आज Google के 25वें वर्ष पर का डूडल बनाया गया है। गूगल ने बेहतरीन तरिके से अपने 25 साल पहले की बातों को शब्दों में पिरोते हुए बताया है और कहा है – आइए यादों की गलियों में चलते हुए जानें कि 25 साल पहले हमारा जन्म कैसे हुआ था…

भाग्य या सौभाग्य से, डॉक्टरेट छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज की मुलाकात 90 के दशक के अंत में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान कार्यक्रम में हुई। उन्हें जल्द ही पता चल गया कि वे एक जैसा विचार रखने वाले लोग हैं। और उनका मुख्य विचार था वर्ल्ड वाइड वेब (www) को और अधिक सुलभ जगह बनाना। और इस जोड़ी ने एक बेहतर खोज इंजन का प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए अपने छात्रावास के कमरों में अथक परिश्रम किया। जैसे ही उन्होंने परियोजना पर सार्थक प्रगति की, उन्होंने आगे बढ़ते हुए अपने इस मिशन के तहत पहले कार्यालय के रूप में एक किराए का गैराज लिया और  काम को आगे बढ़ाते हुए  27 सितंबर 1998 को, Google Inc. को आधिकारिक तौर पर जन्म दिया। 

आपको बता दें की वर्ष 1998 के बाद से इसमें बहुत कुछ बदल गया है – जिसमें आज के डूडल में देखा गया गूगल का लोगो भी शामिल है। 

वहीँ गूगल कहना है की उनका मिशन वही रहा है: दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और इसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना। दुनिया भर से अरबों लोग खोजने, जुड़ने, काम करने, खेलने और बहुत कुछ करने के लिए Google का उपयोग करते हैं। यह वाकई में अनोखा प्लेटफॉर्म है। जो पिछले 25 वर्षों से निरंतर प्रगति के पथ पर आगे की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए गूगल ने विशेष तौर पर दुनियां के लोगों से कहा – हमारे साथ विकसित होने के लिए धन्यवाद। हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि भविष्य हमें एक साथ कहां ले जाता है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *