मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बुथ में गठबन्धन की एकता दिखे तभी इंडिया जितेगा_दीपांकर

C26b0d0f903f3948d8a2ae0156651e77
On: April 29, 2024 6:25 AM
Follow Us:
बुथ में गठबन्धन की एकता दिखे तभी इंडिया जितेगा_दीपांकर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कोडरमा : हिंदुस्तान अभी तक के सबसे कठिनतम चुनावी दौर में है। बाबा साहब अम्बेदकर ने जिस जद्दोजेहद और मेहनत से देश का संविधान बनाया आज उसी संविधान को बचाने के लिए जद्दोजेदाद करने की जरुरत है।जबतक हाथ में जीत का सर्टिफिकेट नहीं मिल जाएगा तब तक लड़ना होगा नहीं तो सूरत और चंडीगढ़ के उदाहरण हमारे सामने है। उपरोक्त बातें आज तिलैया के शिव वाटिका सभागार में अयोजित जिला स्तरीय बूथ कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राष्ट्रिय महासचीव दीपांकर भट्टाचार्य ने कही ।
उन्होंने आगे कहा कि अभी तक देश के भीतर तमिल नाडु ऐसा राज्य है जहां आज तक मोदी लहर में भी भाजपा खाता नहीं खुला है और इस बार भी नहीं खुलेगा। झारखंड और बिहार की जनता के कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदार है। इस बार देश के संविधान के साथ साथ लोकतन्त्र और साझी विरासत को बचाना है। विल्किस बनो के बलात्कारियों को संस्कारिक कहकर छोड़ा गया है।संविधान को बदलने की बात कुछ नेताओ के निजी वक्तव्य नहीं है। यही भाजपा का असली एजेंडा है। हमारे खानपान ,रीति रिवाज पहनावे के मुद्दा बनाकर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। बिना लड़े अधिकार मिलता नहीं है बिना लड़े आधिकारों की रक्षा भी सम्भव नहीं है। मोदी जी ने दस साल में आर्थिक बिस्माता को बढ़ाया है। एक प्रतिशत के पास देश का 40 प्रतिशत संपति जमा है , फूड सेफ्टी भी देश की जनता का हासिल नहीं है।
मोदी जी आरक्षण के नाम पर झूठ का प्रचार कर रहे है। देश में इंडिया गठबंधन जीतेगा तो देश में जातीय जनगणना होकर रहेगा। 50 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र के हैं उसे काम चहिए पर केंद्र सरकार इसपर चुप है पलायन जारी है। इस देश की आधी आबादी ,मजदुर और किसानों को का एक एक वोट इंडिया गठबंधन को मिले हर बुथ में इंडिया गठबन्धन की एकता दिखे तभी इण्डिया जितेगा। अब वी वी पैट की गिनती भी होगी ये इण्डिया गठबन्धन की जीत है।
झारखंड के श्रम नियोजन एवं कौशल विभाग के मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता, ने कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन का गुब्बारा फुट गया है । देश मंहगाई बेकारी मूल्य वृद्धि से परेशान हैं। शौचालय के नाम पर सिर्फ लूट हुआ है। गांवों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया लेकिन सच है कि शौचालय सब टूट गए है या गोयठा बकरी रखने का काम हो रहा है। अबुवा आवास को प्रधानमंत्री आवास कहकर झूठ फैलाया जा रहा है। पेंशन अब 50 साल वालों को भी मिलेगा। झारखंड सरकार का पेंशन अब केंद्र सरकार के लिए टेंशन बन गया है। अब मजदूरों को घटना के बाद शव बाहर में दफनाना नहीं पड़ेगा। अब सरकार 50 हजार देती है। महा गठबंधन की लहर भाजपा का जहर बन गया है। एससी एसटी का आरक्षण समाप्त करने की तैयारी हो रही है। बिनोद सिंह को एक एक वोट देकर इंडिया गठबन्धन को जितना है। कोंग्रेस नेत्री और बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पुरा कोडरमा में जंगल राज चल रहा है। सांसद मैडम ने जंगलों में वास करने वाले ढिबरा मजदूरों के पेट पर लात मारने का काम किया । डैम का पानी घर घर पहुंचने के बजाय नल जल योजना से जनता की राशी की लूट हो रही है। प्लांट रहते हुए हम पलायन कर रहे है कोडरमा की मतदाता एक एक वोट देकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं। झामुमो के जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं अपने दम पर आगे बढ़ेगा। हेमन्त सोरेन ने झुकने के बजाए जेल जाकर झारखंड के जनता के सम्मान बढ़ाया है इण्डिया गठबंधन जीतेगा,हेमन्त सोरेन और केजरीवाल छूटेगा।
राजद के वरिष्ठ नेता अवधेश यादव ने कहा कि मोदी जी की गारंटी झूठ का पुलिंदा है, हम सुभाष यादव हेमन्त सोरेन और केजरीवाल को जेल में डालने का जवाब मांगेंगे। कोडरमा में विनोद सिंह नहीं सुभाष यादव चुनाव लड़ रहे हैं ,ये मानकर ही आप मुस्तैदी से इंडिया गठबन्धन को जीतने का काम करें।

THE NEWS FRAME
कोंग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि देश की साझी विरासत खतरे में हैं। इण्डिया गठबंधन को जीताकर ही देश की लोकतन्त्र और भाईचारे की रक्षा सम्भव है।
कोडरमा के इण्डिया के प्रत्याशी और माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि दस साल का जवाब देने के बजाए फिर एकबार झूठ की गारंटी दे रहे है। झारखंड के जल जंगल जमीन को बड़े कारपोरेट कंपनियों को सौंपा जा रह है। दिबारा चुनने वाले के लिए रोजगार की नहीं पलायन की गारंटी मिल रही है ।
पेट्रो डीजल के दाम तो बढ़ रहे हैं लेकिन मजदूरों की मजदुरी नहीं बढती है। बंदे भारत ,चार्टर्ड प्लेन की गारंटी तो है पर बाहर काम के लिए जाने वाले मजदूरों के लिए कोई नई ट्रेन की गारंटी नहीं है। मेडिकल इनियरिंग की बात छोड़ दीजिए उच्च शिक्षा की भी व्यवस्था कोडरमा में नहीं है।
कोडरमा के लोगो के आय के श्रोत बंद कर दिया गया है। जनता के पक्ष में आवाज उठाने वाले को जेल में बंद कर दिया गया है। कोडरमा के अभ्रक उद्योग हो या छोटे उद्योग नष्ट हो गए हैं। कृषि क्षेत्र को भी चौपट कर दिया गया है। हमसबों को मिलकर कोडरमा में बदलाव का फ़ैसला लेना है : बूथों और पंचायतों से जवाब देना है। मिलकर लड़ेंगे, और हमारी एकता रंग लाएगी। कोडरमा के सवाल देश के संसद में उठेगी ।

यह भी पढ़ें : अमिय चरण खुटिया सेवा संस्थान ने रिक्शा चालकों के बीच टोपी और कोल्ड्रिंक वितरित किए
कार्यकर्ता कन्वेंशन को पूर्व भाकपा माले के पूर्व विधायक माले के राजकुमार यादव जिला परिषद के अध्यक्ष रामधन यादव, झामुमो नेता श्यामदेव यादव, इब्राहीम अंसारी, मनोज भक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान भाकपा नेता महादेव राम ,माकपा के असीम सरकार गीता मंडल, आप दामोदार झामुमो के केंद्रीय समिती सदस्य गोपाल यादव, राजद नेता राजकुमार यादव राजेंद्र मेहता, भागीरथ सिंह घटवार दिगम्बर मेहता, डॉक्टर जावेद, इंद्रदेव राम, दिनेश रविदास, प्रेम प्रकाश पासवान, लीलावती देवी, भूवनेश्वर केवट समेत कई नेताओ ने संबधित किया। उदय दिवेदी, भूवनेश्वर केवट प्रकाश रजक संदीप कुमार तुलसी राणा डॉक्टर सफराज आदि नेताओ ने संबधित किया। धन्यवाद ज्ञापन बसपा नेता प्रकाश आंबेडकर ने किया

Leave a Comment