कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर के बच्चों को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया सम्मानित

68वें राष्ट्रीय स्तर हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर की छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रांची /चक्रधरपुर (जय कुमार) : रांची में हुए 68वें राष्ट्रीय स्कूली स्तर खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पश्चिमी सिंगभूम के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर अतिथि स्वरूप उपस्थित झारखंड के शिक्षा मंत्री माननीय रामदास सोरेन ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर लगातार कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आ रही है अव्वल – वार्डन खूशबू महतो

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर की वर्तमान वार्डन खूशबू महतो ने कहा कि लगातार कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय की छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल आ रही हैं।

THE NEWS FRAME

हाल ही में हुए राज्य स्तर कला उत्सव में भी इस विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में आयोजित बाल रंग महोत्सव में भाग लिया था। पूरे झारखण्ड में से हमारा विद्यालय चयनित होकर झारखण्ड राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य हासिल किया। जो कि पश्चिमी सिंहभूम जिलावासी समेत विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण पल था।

Read More : सद्भावना मंच द्वारा सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन, मानवता पर जोर

इसके अलावे भी यह विद्यालय की छात्राएं निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरुस्कार प्राप्त कर परचम लहरा रही है।

पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस विद्यालय के नाम लगातार 5वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है, आगे वार्डन श्रीमती खूशबू ने कहा कि इन‌ सभी उपलब्धियों के पीछे बच्चों का लगन एवं नृत्य प्रशिक्षक हस्ती मुखी का समर्पण व कुशल प्रशिक्षण का हाथ है।

Leave a Comment