मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

करीम सिटी कॉलेज में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 21, 2024 9:10 AM
Follow Us:
Add A Heading 26 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में 20 नवंबर 2024 को एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कौमी एकता सप्ताह के दूसरे दिन निबंध लेखन, कविता, भाषण एवं नाटक- मोनो एक्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायकों के तौर पर कविता प्रतियोगिता के लिए कोहिली बोस, भाषण प्रतियोगिता के लिए तस्नीम ए गुल एवं प्रकाश केशरवाणी, नाटक प्रतियोगिता के लिए प्रज्ञा सिंह, और निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए तासीर शाहिद एवं डॉ. रशमी कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई। सभी निर्णायकों को एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़ और प्रोफेसर प्रभारी डॉ. अनवर शहाब द्वारा पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : ‘बालमेला 2024’ में सैकड़ों बच्चों ने सीखे फिटनेस और जागरूकता के नए आयाम। शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरतः सरयू राय।

प्रतियोगिताओं का विवरण:

निबंध लेखन प्रतियोगिता: विषय “राष्ट्रीय शांति और एकता” था। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कविता प्रतियोगिता: विषय “विकसित भारत” था, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताएँ प्रस्तुत कीं।

भाषण प्रतियोगिता: विषय “सांप्रदायिक सद्भाव पर सोशल मीडिया का प्रभाव” था। प्रतिभागियों ने अपने विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया।

नाटक – मोनो एक्ट: विषय “भारत के स्वतंत्रता सेनानी” था। प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा, अशफाक उल्ला खान जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के किरदारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन

सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला व विचारों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा मंडल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस स्वयंसेवक अध्यक्ष मानव घोष ने किया।

इस आयोजन ने छात्रों में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment