Connect with us

TNF News

करीम सिटी कॉलेज के हिन्दी विभाग में मनाया गया भारतीय भाषा दिवस।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : करीम सिटी कोलेज के हिन्दी विभाग में सी. सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र गुप्त ने की। स्वागत भाषण शाश्वत त्रिपाठी ने किया। लालती ने सुब्रह्मण्यम भारती की जीवनी पर प्रकाश डाला, मारिया ने उनकी साहित्यिक यात्रा से विद्यार्थियों को अवगत कराया। सुरमन, जान्हवी, मिष्टी, शाश्वत, सिद्धार्थ, प्रीति, कशिश आदि ने उनकी कविताओं का पाठ किया एवं सुशान्त ने उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने भारतीय भाषा दिवस की महत्ता पर बात की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन तानिया परवीन ने किया।

यह भी पढ़ें :  करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 मनाया गया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *