Connect with us

झारखंड

करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रीलिम्स राउंड का हुआ आयोजन ।

Published

on

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर   |  झारखण्ड 

करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई  द्वारा 15 मई 2023 को कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रीलिम्स (पूर्व परीक्षण) राउंड का आयोजन हुआ।

इस वर्ष संगीत का विषय बॉलीवुड रेट्रो रखा गया था जिसमें सभी गायकों ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर गायिका सना अंजुम उपस्थित रही। इसके बाद  नृत्य प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ। इसमें सबसे पहले  समूह एकल नृत्य (सोलो डांस) किया गया जिसका विषय था – देशभक्ति नृत्य और अर्ध शास्त्रीय नृत्य| एकल नृत्य के बाद  समूह नृत्य  (ग्रुप डांस) का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें सभी समूहों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता  की निर्णायक  प्रियंका सिंह  थी। गायन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता  के प्रेलिम्स (पूर्व परीक्षण) से सर्वोत्तम 10 (टॉप 10)  प्रतिभागियों को समापक (फाइनल) के लिए चुन लिया  गया।

कौमी एकता दिवस के शुभारंभ समारोह का आयोजन 17 मई 2023 को किया जाएगा।  साथ ही इस दिन एक रैली का भी आयोजन होना है। जिसका शुभारंभ वर्कर कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन द्वारा किया जाएगा।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *