मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ओ आर ओ पी के मुद्दे पर वॉयस का ऑफ एक्स सर्विसमैन का साथ देगा पूर्वी सिंहभूम

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 19, 2023 2:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई की मासिक बैठक प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह एवं संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया मीटिंग में ओ आर ओ पी के मुद्दे पर वॉइस आफ एक्स सर्विसमैन के द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी वेटरन अविनाश कुमार ने विस्तृत रूप में संगठन के सदस्यों को दी। सारी जानकारी लेने के बाद सभी सदस्यों ने एक स्वर से वॉइस ऑफ एक सर्विसमैन के द्वारा चलाए गए अभियान में तन मन धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। 

आगामी 4 मार्च को संगठन का होली मिलन परिवार सहित प्रीतम पार्क पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में भोजपुरी रीति रिवाज से मनाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम को संचालित करने के लिए 10 सदस्यों की टीम का गठन हुआ। 

THE NEWS FRAME

आज के मीटिंग में वीर नारी मोना देवी के साथ उनके एक बेटे द्वारा हुए दुर्व्यवहार की जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी वजह से बुजुर्ग मोना देवी घायल अवस्था में टाटा मेन अस्पताल में भर्ती थी और डिस्चार्ज होकर आने के बाद संगठन के समक्ष अपनी बात रखी। आने वाले सप्ताह में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सीतारामडेरा थाना से मिलकर वीर नारी को उनका हक दिलाने का प्रयास करेगा। संगठन द्वारा विगत दिनों में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए मार्च महीने में संगठन के जिला समिति का पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया गया। 

THE NEWS FRAME

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश कुमार सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, विजय शंकर पांडेय, बलजीत सिंह, बरमेश्वर पांडे, रामजीत प्रसाद, अशोक श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, देवेंद्र त्रिपाठी, विजय कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार, रवि कुमार, अजय कुमार सिंह, गणेश राव, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, ब्रजकिशोर सिंह, नवल किशोर, अनिल झा, हंसराज सिंह, सतनाम सिंह, कुंदन सिंह, हरेंद्र सिंह, अर्जुन ठाकुर, राजकुमार कसेरा, शिव शंकर चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ कमल शुक्ला ने किया।

width="320" youtube-src->
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment