Saraikela : बृहस्पतिवार 09 जून, 2022
दिनांक 9 जून 2022 को सरायकेला खरसावां जिला स्थित कुलूपटांगा बस्ती में अमर शहीद बिरसा मुंडा का शहादत दिवस के अवसर पर AIUTUC मजदूर संगठन की ओर से विष्णु देव गिरी के द्वारा अमर शहीद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ।
सरायकेला खरसावां राज्य के अध्यक्ष सुशांत सरकार के द्वारा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात देवा मुखी, गौतम महतो महावीर मुंडारी गंभीर सरदार और वहां उपस्थित तमाम युवाओं और बच्चों के द्वार अमर शहीद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
तत्पश्चात विष्णु देव गिरी के द्वारा अमर शहीद बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष के ऊपर में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि बिरसा मुंडा बचपन से ही बहुत साहसी और निडर थे। बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी और एक आदिवासी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। वह एक दूरदर्शी थे जिन्होंने अपने समुदाय, आदिवासी लोगों की मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जो ब्रिटिश शोषणकारी नीतियों और अत्याचारों के लगातार पीड़ित थे।
विष्णु देव गिरी के द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष के ऊपर में छोटी-छोटी घटनाओं का जिक्र करते हुए बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन देवा मुखी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन गंभीर मुंडारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रघु सरदार, गंभीर सरदार, विजय कुमार, आजाद कालिया शुरू बाबू, कृष्णा, कन्हैया आदि शामिल थे।
Post Views: 1