ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन की इकाई का चुनाव संपन्न

जमशेदपुर, झारखंड: ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) की जमशेदपुर इकाई का चुनाव आज झारखंड अध्यक्ष डॉ. सरफराज आलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से की गई, जिसमें AIITA के कई वरिष्ठ सदस्य और शिक्षाविद शामिल हुए।

प्रमुख पदाधिकारियों का हुआ चयन

चुनाव प्रक्रिया के तहत मुहम्मद याहिया को बहुमत से जमशेदपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, डॉ. महफूज आलम को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि रजिया साहिन को आपसी परामर्श से महिला संयोजक एवं सचिव नियुक्त किया गया।

Read More : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार के ग्यारहवें पुण्यतिथि पर देशभक्ति काव्य गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में शामिल गणमान्य

इस अवसर पर प्रोफेसर जावेद अख्तर अंसारी, केंद्रीय सचिव खालिद इकबाल, केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के सचिव अबरार अहमद अंसारी, प्रोफेसर हसनैन, खुर्शीद अकरम, नौशाद अंसारी, आरिफ हुसैन और डॉ. सरफराज अहमद समेत AIITA के कई सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में श्री अबरार अंसारी ने दुआओं और कलमत के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया। इस मौके पर महमजबीन अख्तर, सब पेकर, शहजाद परवेज, शदान समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

AIITA संगठन ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की उम्मीद जताई।

Leave a Comment