Connect with us

शिक्षा

एआईडीएसओ ने रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्षा को दी सादर विदाई।

Published

on

THE NEWS FRAME

रांची : आज दिनांक 27 मार्च, 2021 को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन रांची विश्वविद्यालय कमिटी की ओर से रांची विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रेणू दीवान को विदाई दी। साथ में झारखंड के महानायक भगवान बिरसा मुंडा का चित्र और जीवन पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट में दी। 

एआईडीएसओ रांची जिला कार्यालय सचिव जूलियस फूचिक ने विश्वविद्यालय में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

इस कार्यक्रम में ज्योति कुमारी और शकुन लोहरा भी उपस्थित थे।

शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को बनाने में लगा रहता है, इसलिए समाज में माता पिता के बाद शिक्षक का दर्जा ही सबसे ऊपर माना गया है। निस्वार्थ भावना से ओतप्रोत इनका जीवन सादगी में बीतता है। हमेशा शिक्षा का ज्योत जलाने वाले ऐसे शिक्षक विरले ही होते हैं। पूरा विश्व आपके कर्तव्य और ज्ञान के आगे झुक जाता है। 

तभी तो कबीर दास कहते हैं- 

” गुरु गोबिंद दोउ खड़े , काके लागौ पाँव।

बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताया।।”

पढ़ें यह खास खबर – 

गूगल का नया ऐप WifiNanScan, आइये इसके फायदे जानते हैं।

Komaki MX3 इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च।

UPSSSC के द्वारा आयोजित 1953 ग्रामीण अधिकारियों के पदों हेतु लिए गए परीक्षा को रद्द कर दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *