Connect with us

क्राइम

उदयपुर में युवक की हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार। देखें उनकी जाहिलियत और धमकी भरी विडीयो।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime Dairy : मंगलवार 28 जून, 2022

उदयपुर में युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार किया जा चुका है। इस केस में अनुसंधान केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। 

बता दें कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के समर्थन में उदयपुर के मालदास गली में रहने वाले एक युवक ने व्हाट्सप्प स्टेटस लगाया था। उसे क्या पता था कि उसका यह समर्थन उसे अपनी मौत देकर चुकानी पड़ेगी। उसके दुकान में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

हत्यारों ने बेरहमी से युवक का गला रेता दिया। इस हत्याकांड की उन्होंने वीडियो तक बना डाली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी।

जिसके कारण राजस्थान के इस क्षेत्र में तनाव का बढ़ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की निंदा की है। हालांकि पूरे क्षेत्र में घटना के विरोध में आगजनी और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 

खबरों के मुताबिक मृत युवक का नाम कन्हैया है और वह पेशे से दर्जी था। हत्यारे उसकी दुकान में ग्राहक बनकर आए थे और अचानक हमला कर दिया उसके बाद हत्या करके वीडियो भी बनाया है। जिसे उन्होंने शेयर भी किया।

हत्याकांड के बाद दोनों शहर से भागने की फिराक में थे। लेकिन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें राजसमंद के भीम से गिरफ्तार किया गया है वे उदयपुर से भाग रहे थे। राजसमंद के भीम नाकाबंदी के दौरान पकडे गए दोनों आरोपी जिनमें एक का नाम मोहम्मद रियाज और दूसरे का मोहम्मद बताया जा रहा है। राजसमंद एस पी सुधीर चौधरी ने इस मामले को लेकर दस टीमों को लगा रखा था। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले को देखते हुए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग तक कर डाली है।

दोनों आरोपियों द्वारा घृणित कार्य कर सोशल मीडिया पर बड़े ही गर्व से वीडियो शेयर किया जिसकी चहुंओर निंदा की जारी है। इसे जिला पूर्वी सिंहभूम के सांसद विधुत वरन महतो जी ने भी शेयर करते हुए लिखा है- “उदयपुर में कन्हैया लाल का सिर कलम करने वालों को कोई गम नहीं हैं, फाँसी पर लटक जाएँ भले। ये कांग्रेस का तुष्टिकरण का नतीजा है, दंगा भड़काने वाले को खुलेआम छोड़ कर अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। आज इनकी इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि देश के प्रधानमंत्री जी को धमकी दे रहा है। 

उदयपुर में कन्हैया लाल का सिर कलम करने वालों को कोई गम नहीं हैं, फाँसी पर लटक जाएँ भले।

ये कांग्रेस का तुष्टिकरण का नतीजा है, दंगा भड़काने वाले को खुलेआम छोड़ कर अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। आज इनकी इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि देश के प्रधानमंत्री जी को धमकी दे रहा है। pic.twitter.com/kMwiCFTpLO

— Bidyut Baran Mahato (@mpbidyutmahato) June 28, 2022

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *