Connect with us

TNF News

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाजपा को दी बधाई।

Published

on

THE NEWS FRAME
फाइल फोटो: सुबोध श्रीवास्तव (भाजमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष)

Jamshedpur : शुक्रवार 11 मार्च, 2022

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए भाजपा को बधाई दी है। इस अवसर पर श्री सुबोध जी ने कहा कि समाजवादी शासनकाल में परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार फिर से जनता का दमन नहीं करे इसलिए जनता ने भारी बहुमत से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सत्ता सौंपने का निर्णय लिया।

वहीं पंजाब जैसे छोटे राज्य में भी परिवारवाद, नशाखोरी एवं भ्रष्टाचार से जनता मुक्ति चाह रही थी। एक बहतर विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी उसका सहारा बनी और पंजाब में जनता ने अपना एकतरफा निर्णय दिया। मठाधीश बने राजनीतिज्ञों को इसकी कल्पना भी नहीं थी।
झारखंड राज्य में भी पिछले विधानसभा चुनाव में परिवारवाद हावी था, एक व्यक्ति का अहंकार चरम पर था, जनता उनके मुट्ठीभर गिरोह की गुंडागर्दी से त्रस्त थी, जनता में आक्रोश इतना व्यापक था परिणामस्वरूप स्वयं मुख्यमंत्री चुनाव हार गए साथ ही साथ झारखंड में भाजपा सत्ता से बाहर हो गई। भाजपा नेतृत्व को इसपर गंभीरता से विचार करना होगा नही तो बाकी बचे छोटे राज्यों में जनता अपना भ्रष्टाचारमुक्त सर्वश्रेष्ठ विकल्प के लिए तैयार रहेगी।
झारखंड भी परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नए विकल्प की तलाश कर रही है। सरयू राय के द्वारा झारखंड के समसामयिक मुद्दे जो भ्रष्टाचार से जुड़े हैं उसकी आवाज उठाते रहें हैं परंतु सरकार की चुप्पी जनता को अगले चुनाव में नया विकल्प चुनने को मजबूर कर देगी।
आज विधायक सरयू राय, आजसू  सुप्रीमो सुदेश महतो, लंबोदर महतो, एनसीपी के  कमलेश सिंह, बरकट्टा विधायक अमित यादव के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा “झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा” का गठन किया है। इसीलिए मोर्चा में शामिल सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं। निश्चित ही यह मोर्चा प्रदेश के विभिन्न जनमुद्दों पर मजबूती से अपना पक्ष प्रस्तुत करेगा और झारखंड को एक बहतर राज्य बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *