Connect with us

झारखंड

आश्रय फाउंडेशन और रेड क्रॉस ब्लड सोसाइटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME


रांची  |  झारखण्ड 

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन 

RANCHI BLOOD DONATION 

देश इस वर्ष 76वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पूरे देश भर में उत्साह है। झारखंड की राजधानी रांची में भी लोगो की उत्साह देखने लायक है। आश्रय फाउंडेशन और रेड क्रॉस ब्लड सोसाइटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस  से पूर्व ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन  किया गया।

आयोजन को सफल बनाने मे आश्रय फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना कुमारी का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर वंदना कुमारी ने कहा राष्ट्रीय पर्व  स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है , इस वर्ष हमारे भारत देश के आज़ाद हुए 76 वर्ष पूरे हो रहे है। इसके निमित हमने ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया है। ब्लड देकर हम किसी को नई जीवन दे सकते है। वही रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष आदर्श कुमार ने आश्रय फाउंडेशन की पहल की सराहना की और कहा यह बहुत अच्छा कदम है,  आज़ादी के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैम्प समाज को एक अच्छा मेसेज जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गुरमीत सिंह, रवी दत्, विकास कुमार दास, अमित, मयंक मौजूद रहे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *