Connect with us

वर्ल्ड

आश्चर्यजनक! दुबई एक्सपो में उड़ा सफेद पियानो।

Published

on

DUBAI : बृहस्पतिवार 25 नवंबर, 2021

 Flying Piano, the newest attraction at Expo 2020 Dubai.

एक्सपो 2020 दुबई में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा फ्लाइंग पियानो। जो कि आश्चर्य से भरपूर मनोरंजन करती है। इस शो में दिखाया गया है – सफेद पियानो बजाते हुए और सफेद गाउन पहने एक औरत धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठती है।

इस शो में 25 वर्षीय पियानोवादक एलेनोरा कोस्टेंटिनी को दिखाया गया है। पियानो बजाते हुए वह लगभग पांच मीटर की ऊंचाई तक ऊपर उठ जाती है।  दर्शक नीचे रोशनी वाली सीटों पर बैठे नजर आते हैं, यह दृश्य आश्चर्य से भरा हुआ दिखाई देता है।

THE NEWS FRAME

वेनिस, इटली की पियानोवादक और पियानो शिक्षिका एलेनोरा ने इस अवसर पर कहा कि वह उड़ने वाले पियानो प्रदर्शन के इस शो में भरपूर आनंद लेती है, क्योंकि इससे पहले उसने ऐसा कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा –
“ये लाइव शो संगीतकार और दर्शकों के बीच एक वास्तविक संबंध का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैंने लगभग एक साल पहले इन फ्लाइंग शो के लिए प्रशिक्षण शुरू किया था, और मुझे यह वास्तव में रोमांचक लगता है।”
आपको बता दें कि फरवरी 2022 तक ऑपर्च्युनिटी पवेलियन प्लाजा में यह फ्लाइंग पियानो शो का प्रदर्शन किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *