नेशनल
आरम्भ हुआ टोक्यो ओलम्पिक – 2020, पूरे विश्व सहित भारत में है खुशियों का प्रचार, अपने एथलीटों का बढ़ाइए हौसला, बनाये और शेयर करें एक वीडियों।
Covid -19 महामारी के मद्देनजर इस वर्ष होने जा रहे टोक्यो ओलम्पिक – 2020 की शुरुआत कल एक छोटे से उद्घाटन समारोह के साथ होगी। जिसे लेकर भारत के लोगों में है उत्साह।
Mumbai : 22 जुलाई, 2021
टोक्यो ओलंपिक 2020 का शुभारंभ कल शाम 4:30 बजे जापान की राजधानी टोक्यो में नव – निर्मित नेशनल स्टेडियम से विशेष उद्घाटन समारोह के साथ शुरू किया जाएगा। COVID-19 महामारी को देखते हुए यह कार्यक्रम भव्य न होकर छोटा होगा।
जापान ने यह घोषणा की है कि प्रतिभागी खाली स्थानों पर प्रतिस्पर्धा करेंगे ताकि महामारी के कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सके। समारोह में हर देश के केवल छह अधिकारियों को अनुमति दी गई है। एथलीटों पर कोई सीमा नहीं है। लेकिन प्रशंसकों को इस बार बहुत छोटी टीम परेड होते हुए दिखाई देगी। भारत मार्च पास्ट में क्रमांक 21 पर है।
इस बार भारत ने किन खेलों के लिए एथलीट भेजें हैं?
भारत ने इस बार ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी टुकड़ी भेजी है। 228 सदस्यीय मजबूत दल के साथ 22 राज्यों के 127 एथलीट शामिल हैं, जो 18 विषयों जैसे तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, गोल्फ, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, नौकायन, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती और तैराकी में भाग लेंगे। भारत के इस प्रतिनिधिमंडल में 68 पुरुष एथलीट, 52 महिला एथलीट, 58 टीम अधिकारी, 43 वैकल्पिक एथलीट और 8 आकस्मिक कर्मचारियों के अन्य अधिकारी शामिल हैं, इसके अलावा कोच, टीम के अधिकारी और अन्य शामिल हैं। भारतीय एथलीट टोक्यो ओलंपिक में 85 पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
देश के कोने-कोने से प्रशंसक भारत के एथलीटों का उत्साह बढ़ा रहे हैं और उनके समर्थन में संदेश साझा कर रहे हैं।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ एक वीडियो बनाने और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों के समर्थन में हैशटैग #HumaraVictoryPunch के साथ इसे सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया है।
ट्वीट में, श्री ठाकुर ने कहा, नागरिक एक वीडियो बना सकते हैं और इसे पांच लोगों को टैग कर सकते हैं और उन्हें भारतीय ओलंपिक टीम के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए अपने वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से #Cheer4India को एक जन आंदोलन बनाने की भी अपील की। मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है और पांच लोगों को टैग किया है। उन्होंने कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अभिनेता अक्षय कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को नामित किया है।
ये है मेरी टीम और ये #Tokyo2020 Olympics में हमारे खिलाड़ियों को cheer करने के लिए #HumaraVictoryPunch
Tag 5 friends/family members to show your support for the
Indian🇮🇳Olympics Team!I nominate:@KirenRijiju@virendersehwag@akshaykumar@NSaina@vijayshekhar#Cheer4India pic.twitter.com/54UU0gZEp7
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 21, 2021
कल से टोक्यो में शुरू होने वाले दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन को प्रसार भारती, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो और स्पोर्ट्स चैनल डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से एक मेगा-कवरेज किया जाएगा। यह कवरेज पूर्व से ओलंपिक के बाद तक किया जाएगा। जो कि टीवी, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरे देश में उपलब्ध होगा।
पढ़ें खास खबर–
कातिल बाप : मां के सामने पिता ने रेत दी अपनी ही गर्भवती बेटी का गला। जाने क्या है पूरा मामला, कैसे एक बाप बना निर्दयी?
ब्रेकिंग न्यूज़ : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में लगी आग, हुआ भारी नुकसान।
गूगल क्रोम ब्राउज़र क्यों है बेहतर आइये उसके अन्य संस्करण को जाने बस एक क्लिक में।
अपने कवर पेज पर जगह दी है तीन जर्मन ओलंपिक सुंदरियों को। वर्ल्ड फेमस मैगजीन और नग्नता का अहसास दिलाता : PLAY BOY
नेशनल
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सातवां अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी औरंगाबाद (छत्रपति शंभाजी नगर), महाराष्ट्र में होगा।

- सम्मेलन में देश – विदेश के पत्रकार होंगे शामिल।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा, गोरखपुर में हुई। बैठक में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सातवें अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी औरंगाबाद (छत्रपति शिवाजी महाराज नगर), महाराष्ट्र की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि 16 फरवरी 2025, दिन – रविवार, स्थान – मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर सभागार,औरंगाबाद (छत्रपति शंभाजी नगर), महाराष्ट्र, भारत में आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के पालकमंत्री माननीय संजयजी सिरसाट, कैबिनेट मंत्री माननीय अतुलजी सावे, जालना सांसद माननीय कल्याण जी काले एवं विधायक औरंगाबाद मध्य माननीय प्रदीप जायसवाल जी अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।
इस कार्यक्रम में विदेश व देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, हैदराबाद, तेलंगाना से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, झारसुगड़ा, उड़ीसा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, रांची, झारखण्ड से प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा व महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, जबलपुर, मध्य प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अश्फाक आरिफ खान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से अवध प्रदेश अध्यक्ष मो. अनवारुल हक, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष से शाकिब अनवर, आनन्द, गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, रौतहट – नेपाल से मध्यान्ह नेपाली दैनिक के मधेश प्रदेश प्रोविजनल एडीटर इस्तेयाक अहमद व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व कपिलवस्तु से वरिष्ठ पत्रकार शमशुल खान आदि अपनी टीम के पत्रकारो के साथ शामिल होंगे।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर रफ़ी अहमद, गोरखपुर जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिला महासचिव गोरखपुर डॉ. शकील अहमद, मोहम्मद आजम, संस्थापक सदस्य मो. इरफानुल्लाह खान, श्रवण कुमार गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, मोहम्मद अहमद खान, अजमेर खान, अंशुल वर्मा, रमाशंकर गुप्ता, सतीश मणि त्रिपाठी, ललित सिंह, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद, आजाद खान, सुनील कुमार भारती, जुबेर आलम आदि उपस्थित रहें।
नेशनल
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भव्य रूप से मनाया रतन टाटा साहब का जन्मदिन

जमशेदपुर : शनिवार को रतन टाटा का जन्म दिवस टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों, प्रबंधन के वरीय अधिकारियों, कमेटी मेंबर, स्कूली बच्चों समेत महिलाओं ने स्वर्गीय रतन टाटा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्चों को टॉफी भेंट की गई।
इस अवसर पर अंजनी सूत मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ की सुंदर प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिन हेड वीएन सिंह, जीएम राजीव बंसल , संजय सिन्हा, जुवराज संधु , विष्णु दीक्षित, टाउन हेड रजत सिंह, जीजी मंडल, विजय कुमार बट्टु , डॉ संजय कुमार, डॉ संजय लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
मुंबई में बोर्ड के कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री।
रतन टाटा के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में आयोजित बोर्ड के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिलने पर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह जमशेदपुर से मुंबई पहुंचे। वहां बोर्ड द्वारा आयोजित समारोह में टाटा समूह के सभी वरीय पदाधिकारी एवं टाटा समूह के विभिन्न यूनियनों के प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुये।
नेशनल
दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुए चंचल भाटिया

दिल्ली : NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा दिया गया और उन्हें सांसद मनोज तिवारी ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से 30 ऐसे व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जाता है, जो सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में विशेष योगदान देते हैं। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान चंचल भाटिया को मिला, जो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं।
चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, कन्याओं के विवाह में सहायता, श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे कार्यों में निरंतर योगदान देते हैं। साथ ही, वे एक सक्रिय प्लेटलेट्स डोनर भी हैं और अब तक 17 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। उनकी इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
सम्मान प्राप्त करने के बाद चंचल भाटिया ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि लौहनगरी के हर व्यक्ति का है। उन्होंने सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, सांसद मनोज तिवारी, सेल्यूट तिरंगा संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-
फैशन8 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
धार्मिक3 days ago
रामनवमी पर चांडिल में भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब
-
Entertainment8 years ago
The final 6 ‘Game of Thrones’ episodes might feel like a full season
-
फैशन8 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
Entertainment8 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
स्पोर्ट्स8 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
Entertainment8 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
व्यापार8 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State