आठवें साई महोत्सव में कोलकाता के साई मित्र भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

THE NEWS FRAME


Jamshedpur : रविवार 04 सितंबर, 2022

साई सेवाश्रम मन्दिर समिति वास्तु विहार कॉलोनी द्वारा हर वर्ष 25 सितंबर को वृहद स्तर पर साई स्थापना दिवस सह साई महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 24 सितंबर तथा 25 सितंबर को आठवां साई महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

साई सेवाश्रम मन्दिर समिति के अध्यक्ष रवि शंकर केपी ने जानकारी देते हुए कहा की इस वर्ष कोलकाता की साई मित्र भजन मंडली द्वारा 24 सितंबर शनिवार को शाम 6 बजे से 10 बजे तक भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

पुनः 25 सितंबर रविवार को सुबह कांकड़ आरती से शुरुआत होगी तथा पूजन, छप्पन भोग, मध्यान आरती, पालकी यात्रा, धूप आरती तथा भोग वितरण के बाद कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 

Leave a Comment