Connect with us

झारखंड

आज रात बड़बिल डैम का पानी नदी में छोड़ा जाएगा, जिससे बाढ़ आने की सम्भावना है। सतर्क और सचेत रहे, आम आदमी पार्टी की पूरी टीम सहायता के लिए है हमेशा तैयार।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 02/08/2023 शाम 5 बजे आम आदमी पार्टी की पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार को SDO, धालभूम पदाधिकारी के द्वारा एक बैठक में ये जानकारी दिया गया की आज रात 8 से 08:30 के बीच ओडिसा बड़बिल डैम का पानी नदी में छोड़ा जाएगा जिससे नदी का जल स्तर और ऊपर आ सकता है।

आप को ज्ञात हो की बागुन हातु, बागून नगर, बारीडीह बस्ती, मोहरदा के तटीय क्षेत्र में नदी का जल स्तर पहले से ही काफी ऊपर है।

THE NEWS FRAME

आम आदमी पार्टी ने इसे सूचना को बहुत ही गंभीरता से लेते हुवे महानगर जमशेदपुर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में नदी के तटीय क्षेत्र में लाउड स्पीकर द्वारा घूम घूम कर वहां की जनता को सूचना दिया की आज की रात के समय नदी में ओडिसा डैम का पानी छोड़ने से नदी का जल स्तर और बढ़ सकता है आप आज की रात सतर्क और सचेत रहे और किसी तरह की मदद चाहिए तो आम आदमी पार्टी की पूरी टीम आप की सहायता के लिए हमेशा तैयार है।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी,  विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *