Connect with us

झारखंड

आज जब आसमान में तिरंगा लहराता है तो उन वीर बलिदानों की सांसों से लहराता है, जिन्होंने अपनी सांसे देकर तिरंगे को लहरने का अवसर दिया। – एस एन पाल

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से जिला अध्यक्ष एस एन पाल के नेतृत्व में आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को कारगिल दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा – आज जब आसमान में तिरंगा लहराता है तो उन वीर बलिदानों की सांसों से लहराता है, जिन्होंने अपनी सांसे देकर तिरंगे को लहरने का अवसर दिया। जिसे हम सभी भूल नहीं सकते और इसे भूलना भी नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा आज के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में भारतीय सेना विजय हुई थी। यह युद्ध फरवरी 1999 में शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 तक चला जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ विजय हासिल करते हुए भारतीय सेना ने कारगिल की चोटी पर भारत का झंडा लहराया गया। इस युद्ध में हमारे 527 सेना शहीद हुए थे। 

इन वीर सैनिकों को याद करते हुए एवं विजय दिवस पर गुलमुरी पुलिस लाइन में पूर्व सैनिकों के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया। भारत माता की जयघोष के साथ पूर्व भारतीय सेना ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए, जीत का खुशियां जाहिर की। 

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *