Connect with us

झारखंड

आजाद समाज पार्टी (के) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ रजा सिद्दीकी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी (का०) द्वारा आज दिनांक 19/10/2024 को सुबह 11:30 बजे, आज़ाद समाज पार्टी कार्यालय, ज़ाकिर नगर ओल्ड पुरूलिया रोड नंम्बर 03 में प्रदेश अध्यक्ष – झारखण्ड मो काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी जी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं :

  • संजय रविराज – हजारीबाग
  • मो काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी – जमशेदपुर पश्चिम, पूर्वी सिंहभूम
  • मधुसूदन कुमार – कांके, रांची
  • अजय सिंह चेरो- डालटनगंज, पलामू
  • सिराज खान – विश्रामपुर, पलामू
  • प्रभा देवी- हुसैनाबाद, पलामू

आज के प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी (का०) के प्रदेश अध्यक्ष – झारखण्ड मो काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड के पूर्व सरकारों ने गरीब जनता के हक को खत्म किया है। जातिगत गणना को रोका है। दलित, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और मुस्लिमों के साथ अन्याय किया है। उनके हक को मारा है। बड़े दलों के नेताओं ने अभी तक दलित , पिछड़े और मुसलमानों को राजनीति से वंचित रखा है।

जनसंख्या के आधार पर सीटों का उचित बंटवारा नहीं किया है। यह देश के लोगों के साथ अन्याय है। वास्तविक निवासियों खासकर आदिवासी, दलित, पिछड़ा और मुसलमानों की अनदेखी की है। जिसे आजाद समाज पार्टी रोकेगी। जनता को असली हक दिलाएगी। राज्य में मुसलमानों के मोबलिंचीग पर रोक लगाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *