Connect with us

उत्तर प्रदेश

अयोध्या शहर का लोगो सोशल मीडिया पर वायरल। 22 जनवरी, 2024 को होगी भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

Published

on

THE NEWS FRAME

अयोध्या  |  उत्तर प्रदेश 

अयोध्या शहर में बन रहे राम मंदिर की तरह ही अयोध्या शहर का लोगो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे जल्द ही अयोध्या शहर में प्रदर्शित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या शहर के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 

बता दें की भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित करीब 7,000 लोगों को इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही ट्रस्ट ने 3000 वीवीआईपी लोगों को भी आमंत्रण भेजा है। बता दें की आमंत्रित VVIP लोगों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु बाबा रामदेव, उद्योगपति रतन टाटा, गौतम अडाणी भी शामिल हैं। उम्मीद है इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु उस दिन अयोध्या पहुंचेंगे। वहीँ इस कार्यक्रम में वर्ष 1992 में मारे गए कारसेवकों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है। 

This logo of Ayodhya to be displayed across the temple town soon pic.twitter.com/wtgLvSJyAy

— Aman Sharma (@AmanKayamHai_) December 6, 2023

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *