Connect with us

क्राइम

अमरनाथ सिंह हत्या कांड के हत्यारे गिरफ्तार। क्योंकि कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। गुनहगार कितना भी शातिर हो पुलिस की गिरफ्त में आ ही जाता है।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर   |   झारखण्ड

जमशेदपुर से बस में सवार होकर कोलकाता भागने के फ़िराक में थे अपराधी। रात को 10 बजे पुलिस से धार दबोचा। इसलिए कहते हैं कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। गुनहगार कितना भी शातिर हो पुलिस की गिरफ्त में आ ही जाता है। 

बता दें की दिनांक 30 जुलाई 2023 को करीब रात के दस बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुमका जिला अंतर्गत अमरनाथ सिंह हत्या कांड के वांछित दो अपराधी हथियार और गोली के साथ जमशेदपुर शहर से बस द्वारा कोलकत्ता शहर जाने वाले हैं। सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी राजु द्वारा एक छापामारी दल का गठन कर वरीय पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में एम०जी०एम० थाना अंतर्गत देवघर ग्राम स्थित एन०एच०-33 पर आने-जाने वाले वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान जमशेदपुर से कोलकत्ता जाने वाली “साई” नामक यात्री बस को रोक कर जांच-पड़ताल किया गया। जिसमें पाया गया कि बस में सवार दो यात्री पुलिस बल को देख कर संदिग्ध अवस्था में हलचल करने लगे। 

तत्पश्चात् उन दोनों का नाम- पता पूछ कर तलासी लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी के पास से एक पिस्तौल एवं गोली तथा अभिषेक सिंह उप बिट्टू सिंह के पास से गोली बरामद हुआ। पकड़ाये व्यक्तियों ने बासुकीनाथ धाम दुमका में अमरनाथ सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। तत्पश्चात् अमरनाथ सिंह हत्याकांड का वांछित अभियुक्त होने एवं अवैध हथियार गोली रखने के आरोप में दोनों पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर एम०जी०एम० थाना कांड स०- 96/2023 दिनांक 31.07.2023. के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा दोनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में उत्प्रेषित किया गया है।

बता दें की दीपक चौधरी उर्फ टेका की उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व० विनोद चौधरी, लालगंज, जिला वैशाली (बिहार) कर रहने वाला है और वह – 1/3 ग्लैक्सी अपार्टमेंट, अस्था स्पेश टाउन, मनोज कुमार के घर में किरायेदार माना ओलीडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में रहता है। वहीँ दूसरा अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० मान सिंह पता नियर गढ़ावासा, थाना- बागबेड़ा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, का रहने वाला है। इनका पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। 


सेक्स से सम्बंधित विचार-विमर्श के साथ ही जाने इसकी सही उम्र, वहीं सेक्स डॉल कितना है सही और इसके नुकसान।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *