Connect with us

क्राइम

अमरनाथ सिंह की हुई हत्या।

Published

on

THE NEWS FRAME
अमरनाथ सिंह : फ़ाइल फ़ोटो 

जमशेदपुर । झारखंड

बाबा के दर्शन करने गये मानगो, गौड़ बस्ती के रहने वाले अमरनाथ सिंह की हुई हत्या।

बाबानगरी देवघर स्थित बासुकीनाथ मंदिर से आगे नंदिनी चौक के पास यह घटना घटी। सपरिवार दर्शन करने गए अमरनाथ सिंह उर्फ छोटू को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। यह घटना रात के करीब 11 बजे घटी है।

जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने परिवार जिनमें मां, पत्नी, बेटा, भतीजा और अन्य दो दोस्त शामिल थे के साथ सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने गए थे। रात में वे नंदनी चौक के पास धर्मशाला में ठहरे हुए थे। अमरनाथ सिंह ने अपने एक मित्र को गाड़ी लाने के लिए कहा। उसी दौरान कांवरिये के भेष में तीन लोग आये और झोले से पिस्तौल निकालकर उनपर चला दिया। गोली उनके सिर पर भी लगी है। यह मामला लगभग रात के 11 बजे का है।

गोलीकांड के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। अमरनाथ सिंह को दुमका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही शव को जमशेदपुर लाया जायेगा। जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह परमजीत गैंग से जुड़ा हुआ था और इस गैंग का कमान सम्भाल रहा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *