मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अब 2 मई को नहीं होगी JPSC की परीक्षा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 19, 2021 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Ranchi : झारखंड सरकार ने कोविद-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए JPSC PT Exam 2021 को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है। 

बता दें कि रविवार दिनांक 18 अप्रैल, 2021 को जनता के नाम एक संदेश जारी कर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस बारे में बताया है। JPSC की PT की परीक्षा 2 मई को कराये जाने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि यह परीक्षा JPSC की सातवीं से लेकर दसवीं तक होने वाली सिविल सेवा के लिए थी। 

जिसमें लगभग 5.5 लाख परीक्षार्थियों ने फार्म भरें हैं। जिसके लिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने पिछले दिनों बैठक भी की थी। जिसमें सारि तैयारियां पूरी कर ली गई थी। साथ ही कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में होने वाले सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित कर दी है। 

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राज्‍य में गंभीर कोरोना संकट के कारण आने वाले दिनों में सभी तरह की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। राज्‍य के सभी शिक्षण संस्थान जिनमें स्कूल, कालेज, आइटीआइ, कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है बंद रहेंगे।

वहीं उन्होंने बताया है कि विशेष परिस्थिति आने पर एवं नागरिकों को कोरोना से बचाव हेतु बेहतर उपाय  के लिए राज्य सरकार और भी कड़े फैसले ले सकती है।

“राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ निर्णय लिए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर आगे और कदम उठाये जायेंगे। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचायी जा सके इसके लिए भी उचित कदम उठाये जा रहे हैं।
सभी लोगों से अपील है कोरोना की इस विकट घड़ी में आप सभी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।” 

 pic.twitter.com/DjOurtBrHL

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 18, 2021

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment