Connect with us

नेशनल

अब बदलेगा देश। कॉंग्रेस ने जमशेदपुर के पूर्व एस पी डॉ अजॉय कुमार पर जताया भरोसा, दिए तीन महत्वपूर्ण पद।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 18 अगस्त, 2021

जमशेदपुर के पूर्व एस पी डॉ अजॉय कुमार को भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस ने महत्वपूर्ण पदों से सम्मानित किया है। आपको बता दें की उन्हें एक साथ तीन उपलब्धि प्राप्त हुई है जिसमें प्रथम उपलब्धि कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य के तौर पर मिली है, साथ ही दूसरी उपलब्धि आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव का पद दिया गया वहीं तीसरी उपलब्धि के तौर पर नॉर्थ ईस्ट इंडिया के प्रमुख तीन राज्यो नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम का प्रभारी बनाया गया है।

इसकी खबर जैसे ही उनके समर्थकों को हुई वे गदगद हो गए। और डिजिटल मीडिया के माध्यम से डॉ अजॉय कुमार को बधाई भेजने लग गये। इस खुशी की लहर में जमशेदपुर के समर्थक भी डॉ अजॉय कुमार से मिलने के लिए उत्साहित है।
THE NEWS FRAME

उनके समर्थकों में केपी रविशंकर ने कहा कि –

“यह वाकई में जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है। डॉक्टर साहब को एक साथ तीन – तीन उपलब्धियों का मिलना हम सब के लिए भी सम्मानित करने जैसा है। हमें आशा और पूर्ण विश्वास है कि नई जिम्मेदारीयों के साथ वे हर भूमिका में खरे उतरेंगे। हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। देश की अस्थिरता को स्थिर कर एक नए मुकाम पर पहुंचाने में हम उनके साथ है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *