Connect with us

आर्थिक

अब अंग्रेज देखेंगे भारतीयों का बाजार : भारत और यूके के बीच वित्तीय बाजार को लेकर आयोजित वर्चुअल संवाद।

Published

on

THE NEWS FRAME

विश्व में भारत का प्रभुत्व दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है और मोदी युग में यह प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। यह किसी की चापलूसी नहीं है बल्कि सत्य है। अगर आप विरोध का चश्मा लगाए बैठे हैं तो आपको कुछ भी बदलाव नहीं दिखेगा। विरोध का चश्मा उतारिये और फिर देखिए की वाकई में विश्व में भारत देश का प्रभाव बढ़ रहा है?

कभी अंग्रेज भारत में व्यापार करने आये थे लेकिन आज भारत उनके साथ व्यापार करने की ओर अग्रसर है। यह बदलाव की बहार नहीं तो क्या है? हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि आज मोदी जी जैसे वैश्विक नेता के मार्गदर्शन में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दिशा में एक कदम भारत-यूके वित्तीय बाजार संवाद भी है।

New Delhi : दिनांक 8 जुलाई, 2021 को देर शाम भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने भारत-यूके वित्तीय बाजार संवाद (‘द डायलॉग’) की वर्चुअल बैठक की। इस सम्बंध में वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में वित्तीय क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 10वीं आर्थिक और वित्तीय वार्ता (EFD) में संवाद स्थापित किया गया था।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय पक्ष से वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और यूके मेजेस्टीज़ ट्रेजरी के द्वारा किया गया। जिसमें भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड, वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण और अंतरराष्ट्रीय यूके की स्वतंत्र नियामक एजेंसियों बैंक ऑफ़ इंग्लैंड और वित्तीय आचरण प्राधिकरण की भागीदारी थी।   

इस वर्चुअल संवाद के दौरान चर्चा चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित थी:

1. गिफ्ट (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) सिटी, भारत का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र,

2. बैंकिंग और भुगतान,

3. बीमा, और

4. पूंजी बाजार।

इन मुद्दों पर सरकारी एजेंसियों के चर्चा के बाद, निजी क्षेत्र के भागीदारों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें सिटी ऑफ़ लंदन कॉर्पोरेशन के कैपिटल मार्केट्स वर्किंग ग्रुप ने भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट पर अपनी प्रस्तुति दी।

इस वर्चुल चर्चा पर गिफ्ट सिटी को वैश्विक सेवा केंद्र  के रूप में विकसित करने पर प्रमुखता दी गई।

विश्व की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं ने इसकी महत्ता को समझा और इस बात पर एकमत हुए कि भारत और यूके के बीच वित्तीय सेवा सहयोग को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मार्ग है।

पढ़ें खास खबर– 

अब आयुर्वेद का ज्ञान और सम्मान बढ़ेगा पूरी दुनियां में। जानें भारतीय चिकित्सा पद्धति के अतुलनीय योगदान को समेटे पांच नए पोर्टल।

भारतीय मंत्रिमंडल में हुआ बदलाव। 12 मंत्री पद से हटाये गए। जाने नए मंत्रिमंडल में किसे मिली जगह आइये जानते हैं।

भारतीय Co-WIN ऐप्प को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान। अब विदेशी भी अपनाएंगे – CoWIN

अजब प्रेम की गजब कहानी : जिसमें ड्रामा है, ट्रेजडी है, इमोशन है और थोड़ी बहुत कॉमेडी भी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *