Connect with us

झारखंड

अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार

Published

on

अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार

जमशेदपुर: अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य हैं। वे वर्ष 2012 से जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर से जुड़े हुए हैं। तथा बौद्धिक संपदा अधिकार, श्रम कानून, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, कंपनी, ट्रस्ट, फर्म गठन, तथा चल-अचल संपत्ति निबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वे समाज सेवा, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, श्रमदान, वृक्षारोपण आदि कई अन्य गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंद व वंचित लोगों को न्याय दिलाने में मदद भी करते हैं।

जिला बार एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में भी उनकी अहम भूमिका रहती है। अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वे जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं तथा उनका क्रमांक 30 है। उन्होंने अपने समर्थकों से 24 अगस्त को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव में 30वें नंबर पर भारी संख्या में मतदान कर उन्हें वोट देने की अपील की।

यह भी पढ़ें : आतंकी संगठन से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार, हथियार चलाने की ले रहे थे ट्रेनिंग।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *