झारखंड
अग्रसेन भवन साकची जमशेदपुर में मनाया गया भगवान परशुराम अवतरण दिवस, शहर के गणमान्य हुए उपस्थित।
जमशेदपुर | झारखण्ड
ब्राह्मण संघ परिवार के द्वारा अग्रसेन भवन साकची जमशेदपुर में भगवान परशुराम अवतरण दिवस बहुत धूम धाम से मनाया मनाया गया, जिसमे मंत्रोचार के साथ भगवान परशुराम जी का पूजन आरती पुष्पांजलि के साथ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से सम्मानित पूर्व रहरगोड़ा बीजेपी विधायक श्री कुणाल षाडंगी जी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
साथ ही कई प्रमुख गणमान्य विशिष्ठ अतिथियों का एक साथ सबको भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया सबों ने अपना अपना संबोधन भगवान परशुराम जी के जयकार से ही आरंभ किया संघ के सैकड़ों पौरोहित्य आचार्यदेव ने एक साथ शांति पाठ और जन जन में ब्राह्मण कल्याण की कामना हेतु अपने आराध्य भगवान परशुराम जी का स्त्रोत,स्तुति पाठ किया। प्रसाद इत्यादि सबने ग्रहण किया। लगभग चार घंटो तक कार्यक्रम का संचालन किया गया और जय परशुराम की जय घोष के साथ समापन हुआ।
विशिष्ठ अतिथियों में जमशेदपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, हिंदू उत्सव समिति व आजसू केंद्रीय प्रवक्ता अप्पू तिवारी, पूर्व पार्षद अंबुज मिश्रा आदित्यपुर, राकेश कुमार, महिला अधिवक्ता बिनीता मिश्रा, राजीव शुक्ल, चंद्रप्रकाश शुक्ला, रमेश उपाध्याय, भाजमो पार्टी के सुमित रामाचार्या, रामचरित मानस युवा ब्यास यूट्यूब में चर्चित अभिषेक पाठक, इत्यादि उपस्थित हुए। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री बिपिन झा के नेतृत्व में हुवा मंच सभा का संचालन पं. दिलीप पाण्डेय ने किया, कार्यक्रम की विधीव्यवस्था देखरेख एवं धन्यवाद ज्ञापन पं०सत्येन्द्र शास्त्री जी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपिस्थित श्री सहदेव पाण्डेय, श्री परशुराम पाण्डेय,श्री रमेश उपाध्याय,कमलेश उपाध्याय, श्री एकादश पाण्डेय, श्री मुन्ना पाण्डेय, विश्वजीत मिश्रा, श्री विशेश्वर पाण्डेय, बिपिन झा2, कृष्णा पाण्डेय, अभय तिवारी, रवि जोशी अजीत पाण्डेय, चंद्रभान शास्त्री, राम अवधेश चौबे, संजय पाण्डेय,अनुज पाण्डेय, कुंदन झा ,नारायण पाण्डेय, कमलेश गिरी, अजय उपाध्याय, कन्हैया ओझा, इत्यादि सैकड़ों उपस्थित हुवे। साथ ही कुछ अन्य दल के भी सैकड़ों सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणवृंद सामिल हुवे ब्राह्मण परिवार,परशुराम परिवार, परशुराम सेना, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ, झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ, सवर्ण मोर्चा, मिथिला शांसकृतिक परिषद। इत्यादि अन्य दलों का भी सैकड़ों सदस्यों की सहभागिता रही। हजारों की संख्या में आवागमन उपस्थिति रही वहीँ कार्यक्रम के दौरान सबने एक साथ कहा – संघे शक्ति कालौ युगे।