मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने आजाद हिंद फौज के वीर सिपाहियों को नमन कर मनाया मोएरंग दिवस।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 14, 2023 10:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने सुभाष चंद्र बोस एवं आजाद हिंद फौज के सभी वीरों को नमन कर मोइरंग दिवस मनाया। इसमें आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया।नेताजी सुभाष का जय हिन्द का उद्घोष उनकी अद्भुत नेतृव क्षमता और विश्व नेतृत्व का बेमिसाल  उदाहरण था। आज़ाद हिंद फौज की स्थापना एक  अप्रतिम संकल्प की अपरिमेय कहानी है। 

आज के कार्यक्रम का आरंभ नेताजी सुभाष और भारतमाता के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित करके किया गया। उसके बाद मोइरंग के वीर कर्नल शौकत अली और सेनानियों की स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धाजलि देकर नमन किया गया। मोइरंग पोस्ट पर आज ही के दिन आजाद हिंद फौज ने विषम विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए वर्मा के रास्ते हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा और यूनियन जैक को उखाड़ फेंक भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम उन वीर सैनिकों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात, कार्यक्रम में उपस्थित तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों ने वीर सेनानी कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की वीरांगना नीलिमा कर्मकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जिनके पति कैप्टेन सोमेंद्र कर्मकार आज़ाद हिंद फौज के सेनानी रहे थे।

इस अवसर पर  जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में अनिल सिन्हा, राजेश पांडेय, अवधेश कुमार, दीपक शर्मा , गौतम लाल, बिमल ओझा, राजेश कुमार, अमरेंद्र कु, योगेश, सुखबिंदर सिंह, बिरजू कुमार,  विजय कुमार, नवेन्दु गांगुली, सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment