मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार जिले में आज 11 प्रखंडों के 16 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2024 10:13 PM
Follow Us:
आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार जिले में आज 11 प्रखंडों के 16 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

माननीय विधायक, पोटका, माननीय विधायक, जुगसलाई एवं माननीय विधायक, बहरागोड़ा पंचायत स्तरीय शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का किया वितरण

शिविर में प्राप्त हो रहे आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन से योजनाओं का लाभ देने का प्रयास… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त
——————–

जमशेदपुर : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के तहत आज जिला अंतर्गत 11 प्रखण्डों के 16 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र, परिसम्पत्ति वितरण आदि किया गया। शिविर में अबतक 33612 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 7753 आवेदन का निष्पादन किया गया है।

माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार तथा माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। माननीय विधायकों ने राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं पंचायत शिविर के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सुयोग्य व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : स्वच्छ व त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी, निरन्तर मतदाता सूची अपडेशन प्रक्रिया के तहत छूटे हुए मतदाताओं को जागरूक करते हुए नाम जुड़वाने, त्रुटि निराकरण में सहयोग करें… श्री अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

इन शिविरों का उद्देश्य भी यही है कि सभी छूटे हुए लाभुकों तक पहुंचकर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। कल्याण मंच के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इन योजनाओं में झारखण्ड मुख्यमन्त्री मईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, साइकिल वितरण आदि शामिल हैं।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने बताया कि ‘# सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायतों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ लाभान्वित भी किया जा रहा। साथ ही आमजनों के बीच ऑन द स्पॉट योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही। प्रत्येक योजना के लिए अलग अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सुयोग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा।

कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप, वन अधिकार पट्टा, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निष्पादन, आयुष्मान कार्ड का वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुवन योजना, सर्वजन पेंशन योजना केसीसी व कम्बल का वितरण किया गया।

इसके अलावा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर लाभुकों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी सजग बनते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही और उनका समाधान व निष्पादन समयबद्ध रूप से किया जायेगा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment