Connect with us

TNF News

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, जमशेदपुर में 6.6 किलोग्राम गांजा बरामद

Published

on

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

जमशेदपुर : पुलिस को एक बार फिर अंतरराज्यीय मादक द्रव्य पदार्थ गांजा के गिरोह को गिरफ्तार करने और गांजा बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल 2024 को सूचना मिली कि गांजा व्यापार का एक अंतरराज्यीय गिरोह उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन से टाटा आ रहा है, और वहां से मानगो बस स्टैंड में बस पकड़कर माल लेकर बिहार जाने वाला है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए, वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने मानगो बस स्टैंड पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की। उसी क्रम में 13:55 बजे छापेमारी टीम ने मानगो बस स्टैंड गेट नं. 04 पर तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। जैसे ही उन लोगों ने पुलिस बल को देखा, वे असहज हो गए और भागने का प्रयास करने लगे।

छापेमारी दल ने प्रवीण सिंह, भरत सिंह, और पीयूष सिंह नामक तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया और उनके पास से कुल 6.6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजा को विधिवत जब्त करते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अभी तक यह ज्ञात हुआ है कि ये गिरोह विगत कई महीनों से उड़ीसा से झारखंड होते हुए बिहार जाकर अलग-अलग जगहों पर माल खपा रहा है।

बरामदगी:

  • कुल 6.6 किलोग्राम गांजा (कुल 6 बंडल में)
  • कुल 3 मोबाइल

गिरफ्तार व्यक्ति के नाम-पते:

  1. प्रवीण सिंह (उम्र-26 वर्ष), पिता- रामसूरत सिंह, ग्राम- पुसौली, पो०- भीटी, थाना- मोहनिया, जिला- कैमूर भभुआ (बिहार)
  2. भरत सिंह (उम्र-22 वर्ष), पिता- कमलेश सिंह, ग्राम- भोपतपुर, पो०- भीटी, थाना- मोहनिया, जिला- कैमूर भभुआ (बिहार)
  3. पीयूष सिंह (उम्र-19 वर्ष), पिता स्व० अवधेश सिंह, ग्राम- भोपतपुर, पो०- भीटी, थाना- मोहनिया, जिला- कैमूर भभुआ (बिहार)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *