मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में “बाढ़ से पहले और बाढ़ के बाद, सुरक्षा और बचाव” पर चलाया जागरूकता अभियान।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 26, 2022 12:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 26 अगस्त 2022 

सामाजिक जीवन के कुछ ख़ास पहलुओं में शामिल है- जनसेवा। और इसे चरितार्थ करते हुए जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट सबसे अग्रिम पंक्ति में स्थित है। संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया अतुलनीय कार्य वास्तव में लोगों को सामाजिक सुधार के प्रति प्रेरित करता है एवं अन्य संस्थाओं के लिए अनेक उदाहरण पेश करते हुए समाजिक जीवन के मूल तत्वों में सुधार को आगे बढ़ाता है।

इस सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने आज जमशेदपुर नदी के तटवर्ती इलाकों में आये बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में “बाढ़ से पहले और बाढ़ के बाद, सुरक्षा और बचाव” पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों को जागरूक कर जानकारी दी गयी की वे बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाले महामारी, एवं समाजिक असुरक्षा से अपने और अपने परिवार के साथ ही अन्य लोगों को कैसे सुरक्षित रखेंगें। साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्वयं के खर्चे से सफाई करवाते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव भी करवाया गया। जिसमे मुख्य रूप से मतिनूल हक अंसारी, कमेटी सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, डॉ मो. ताहिर हुसैन, मो. इजाज, मो. शमीम, शाहिद परवेज़, अफताब आलम, मोइनुद्दीन अंसारी, अनिल मंडल, अयूब अली, सैयद असिफ अख्तर, मासूम खान, हाजी सिद्दीक अली एवं हाजी अयूब अली ने भरपूर सहयोग दिया।

THE NEWS FRAME

बता दें की पिछले दिनों शहर में अचानक आये बाढ़ की वजह से स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। जिसमें ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने आगे बढ़कर इन इलाकों में सहायता करते हुए राहत सामग्री पहुंचाई थी। मानगो नदी क्षेत्र के चाणक्यपुरी, यीशु भवन, कुंवर बस्ती और कदमा के शास्त्री नगर, आदि इलाकों मे राहत का कार्य करते हुए लोगों को उचित स्थान पर पहुंचाया गया था, साथ ही बाढ़ में फंसे लोगो को रात्रि का भोजन दिया गया था।

THE NEWS FRAME

बता दें की ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सेवा दे रही है। जिसमें मुख्य रूप से शामिल है –  जिला के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में रह रहे मरीजों, अभिभावक, रिश्तेदार और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन एवं पानी का वितरण करना। स्लम और ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल सहित शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम करते हुए दवाई एवं पढ़ने-लिखने के साधनों का वितरण करना। समाज में पुलिस, प्रशासन  और आम लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित करना, आदि।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment