सरिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

गिरीडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा से आकर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सामान्य गति से सही दिशा में जा रहा था, लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खो दिया और सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो गलत दिशा में जाकर अटक गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को भागने का मौका नहीं दिया और इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासनिक टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। घायल को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जबकि स्कॉर्पियो को जब्त कर पुलिस थाना ले जाया गया।

फिलहाल, प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।

वीडियो देखें : 

Read more : होली के शुभ अवसर पर दया हॉस्पिटल में हर्षोल्लास, ओनर मुमताज़ अहमद ने दी शुभकामनाएं

Leave a Comment