मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स बीसीएल ऑफ इंडिया का दो दिवसीय अवेयरनेस प्रोग्राम का समापन बाग ए आयशा में किया गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 12, 2021 2:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 12 अक्टूबर, 2021

सामाजिक संस्था बाग ए आयशा में दो दिवसीय मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर्स के तहत अवेयरनेस प्रोग्राम का आज समापन हुआ। आज के इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक के लिए मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर के द्वारा बनाई गई नीतियों के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें आजादनगर के पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुई। 

इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शेख बदरुद्दीन, करीम सिटी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर मुख्तार अहमद मक्की, मोहम्मद अतालीक हुसैन, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान, प्रोफेसर जावेद अख्तर अंसारी, मास्टर मासूम, नबील अहमद, जियाउल मोबीन शामिल हुए। 

THE NEWS FRAME

आए हुए विशिष्ट अतिथियों को मिनिस्ट्री ऑफ माइनोरिटी अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा मोमेंटो पेश किया गया। इस अवेयरनेस प्रोग्राम शिविर के प्रोजेक्ट मैनेजर अली अदनान रज़ा ने स्कीम के तहत लोगो को जागरूक किया। अल्पसंख्यक के लिए मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर्स के द्वारा बताए गए नीतियों में नई मंजिल, नई उड़ान, मौलाना आजाद एजुकेशन सोसायटी स्कॉलरशिप, सीखो और कमाओ व प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के बारे में लोगों को तालीम दी गई। 

इन नीतियों से सबसे ज्यादा फायदा स्टूडेंट्स को होगा जो प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी करने के लिए उन्हें स्कॉलरशिप मिल सकता है। इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में संस्था के बाग ए आयशा की फाउंडर चेयरमैन जेबा कादरी, हसीबुर रहमान, समाजसेवी सरफराज आलम, तौकीर सूरी मौजूद थे। इस शिविर के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के जिला कल्याण पदाधिकारी श्री आरके पांडे थे। शिविर प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अली अदनान रजा ने बताया की यह प्रोग्राम जमशेदपुर के माइनॉरिटी के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है।आए हुए लोगो को लंच एवं टी के साथ प्रोग्राम का समापन किया गया।

पढ़ें खास खबर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment