मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

फोन हुआ हैक। वह भी मात्र 15 सेकंड में, कहीं आपका फोन इस कंपनी का तो नहीं?

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 21, 2021 3:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Technology : बृहस्पतिवार 21 अक्टूबर, 2021

एप्पल (Apple) ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 13 Pro बनाया है। कंपनी का दावा रहा है की यह सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन है जिसे हैक करने नामुमकिन है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि एक चीनी हैकर ने एप्पल के इस स्मार्टफोन को बेहद ही कम समय पर हैक कर लिया। बता दें कि iPhone 13 Pro महज 15 सेकंड में हैक कर लिया गया।

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र : iPhone 13 Pro

सबसे मजे की बात यह हुई कि उस चीनी हैकर ने iPhone 13 Pro को हैक करने के बाद Apple के स्लोगन iPhone 13 Pro को हैक करना मुश्किल है पर यह भी बोल दिया कि – लो, इसे ठीक कर लेना अब?

दुनियाँ में टेक्नोलॉजी और क्राइम के मामले में चीन (China) विश्व सबसे आगे है। सबसे खास बात यह है कि यहां हैकरों का बाजार सजता हैं जहां पूरे चैलेंज के साथ हैकर किसी कम्पनी के सॉफ्टवेयर या वेबसाइट को हैक कर देते हैं।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चीन (China) में चेंगदू (Chengdu) में तियानफू कप (Tianfu Cup) का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में कई बड़े हैकर्स शामिल हुए। और वे सबके सामने हैकिंग कर अपना हुनर पूरी दुनियां को दिखाते हैं। 

THE NEWS FRAME
iPhone 13 Pro

यह कार्यक्रम पिछले सप्ताह में रखा गया जहां एक कॉम्पिटीशन के दौरान Apple के नए स्मार्टफोन iPhone 13 Pro को रिकॉर्ड समय में महज 15 सेकंड के दरमयान दो बार हैक कर दिया गया। यानी iPhone 13 Pro  का दावा झूठा साबित हुआ।

पहली बार में यह कारनामा कुनलुन लैब टीम ने कर दिखाया। इस टीम के सीईओ Qihoo 360 के पूर्व सीटीओ हैं। लाईव उन्होंने सबके सामने iPhone 13 Pro को सफारी वेब ब्राउजर के जरिये हैक कर लिया। स्मार्टफोन हैक होते देख लोग हैरान रह गए। वे जानने को उत्सुक हैं कि आखिर डिवाइस को हैक कैसे किया।

दूसरी बार में टीम पंगु ने Apple के iPhone 13 Pro स्मार्टफोन को हैक किया।

आपको बता दें कि इस टीम की खासियत रही है कि यह Apple के हर डिवाइस को हैक कर लेती है। और इस बार भी उन्होंने iOS 15 पर रन करने वाली iPhone 13 Pro को रिमोटली जेलब्रेक किया।

इमेज सोर्स : apple.com

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment