मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

एयर इंडिया को 33,00,000 का एक और झटका, यात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने पर एक्शन न लेना पड़ा भारी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 20, 2023 2:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

NEW DELHI : शुक्रवार 20 जनवरी, 2023 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया हवाईजहाज पर कड़ी कार्यवाई करते हुए तीस लाख का जुर्माना लगा दिया है, साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया के निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर  तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। और पायलट-इन कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।

जुर्माना उस प्रकरण पर लगाया गया है जब महिला यात्री के सामने शंकर मिश्रा नामक एक व्यक्ति ने पेशाब कर दिया था। आपको बता दें की एयर इंडिया पर नागरिक उड्डयन नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए यह जुर्माना लगाया है। 

क्या था मामला आइये एक नजर डालते हैं – 

26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया के विमान में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान शंकर मिश्रा नामक एक यात्री नशे में था। नशे में उसने अपनी पैंट की चेन खोल कर बिजनेस क्लास में बैठी 72 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह घटना 4 जनवरी को आई थी।

हालांकि एयर इंडिया ने इस घटना के सम्बंध में यात्री शंकर मिश्रा पर पांच महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं दूसरी ओर इस मामले में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा था कि एअर इंडिया के विमान में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना उनके लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय है। चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा था, “एअर इंडिया की प्रतिक्रिया बहुत तेज होनी चाहिए थी। हम इस स्थिति को उस तरह से संभालने में विफल रहे, जिस तरह से यह संभाली जानी चाहिए थी।”

वहीं एयर इंडिया के सीईओ ने माफी मांगते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों तथा  पायलट को जांच पूरी होने तक के लिए ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि व्यक्ति इतने नशे में कैसे आया? क्या इसने जानबूझकर ऐसा किया या फिर नशे में। जो भी हो लेकिन उसने गलत किया है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment