मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने कार्यभार संभाला।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 14, 2025 9:02 PM
Follow Us:
Add A Heading 14 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन की मंडल समीक्षा बैठक आज मंडल कार्यालय सुतारखाना में संपन्न हुई। साथ ही कानपुर नगर जिलाध्यक्ष का कार्यभार पत्रकार इरशाद सिद्दीकी ने संभाला।

मंडल की समीक्षा करते हुए अवध प्रदेश संरक्षक अश्वनी दीक्षित ने कहा वर्तमान समय में पत्रकारो पर हमला हो रहा है,पत्रकारों की हत्या हो रही है, परन्तु सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के समस्त प्रदेशो में पत्रकारों की हत्याए हो रही है।

एसोसिएशन के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर रोष जताया और सरकार से मांग की हत्यारों को फ़ासी हो साथ ही मुकेश चंद्राकर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपये की परिवार को आर्थिक मदद दी जाये।

Read More : पत्रकार सुरक्षा को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का डीजीपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने जिलाध्यक्ष का कार्यभार सभालने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी व मण्डल अध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी का धन्यवाद दिया,उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की समस्त इकाईया जिस तरह से पत्रकारों के हक़ की लड़ाई लडती रही है वह उसको और धार देंगे उन्होंने कहा पत्रकारों की समस्या के लिए वहा हर समय तैयार है।

उत्तर प्रदेश महा सचिव टी० ए० लिम० ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि प्रदेश की समस्त इकाईया इरशाद सिद्दीकी का सहयोग करेगी।

मण्डल अध्यक्ष कानपुर मुकीम अहमद कुरैशी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को कार्यभार सँभालने पर बधाई दी और कहा पत्रकार जनता की समस्या तो उठाता है परन्तु पत्रकार की समस्या के लिये कोई ठोष उपाय सरकार द्वारा नहीं किये जा रहे है,पत्रकार आज दयनीय जीवन जी रहा है पत्रकारो के लिये सरकार का उपेक्षा पूर्ण रवैया निंदनीय है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवध प्रदेश संरक्षक अश्विनी दीक्षित, प्रदेश महासचिव टी ए लिम, मंडल अध्यक्ष कानपुर मुकीम अहमद कुरैशी,रमन शुक्ला,नाजिम आली खान,अनिल सिंह चौहान,अमन खान, कृष्णा अवस्थी, मो० आजम, शाहरुख़ वारसी, मंडल उपाध्यक्ष गौरी कमल, अमित कुमार त्रिवेदी आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment