मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आर्मी कैम्प के 2ic लेफ्टिनेंट कर्नल अमित भारद्वाज को पोस्टिंग जाने पर पूर्व सैनिकों ने किया सम्मान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 4, 2023 12:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

सेना में ट्रांसफर/पोस्टिंग होना के स्वभाविक प्रक्रिया है। इससे ऑफिसर या जवान कोई बंचित नही रहता। एक यूनिट में सर्विस करते करते सबके साथ आपसी भाईचारा बहुत गहरा हो जाता है। सेना के लोग हर प्रकार की भेदभाव भुलाकर एक देश, एक वेश और एक ही उद्देश्य के लिये काम करते हैं। देश की जल थल और नभ की सीमाओं की हर पल रक्षा करना ही हर भारतीय सैनिकों का परम् लक्ष्य होता है। चाहे उसके लिये प्राण क्यों न न्यौछावर करना पड़े। ऐसे में आपसी सम्बन्ध बहुत गहरे हो जाते हैं।ऐसे में जब किसी सैनिक की नई जगह पेस्टिंग आती है तो पुराने दोस्तों के खोने को याद कर आंखें नम हो जाती हैं। 

THE NEWS FRAME

एक जवान या ऑफिसर भारी मन से नई चुनौती को स्वीकारने के लिये आगे बढ़ता है। मगर सेना हर परिस्थिति में अपने आप को ढ़ाल लेने के लिये प्रशिक्षित होती है। और नए स्थान पर भी बहुत जल्द लोग घुल मिल जाते हैं।आज इसी क्रम में आर्मी कैम्प सोनारी के 2ic लेफ्टिनेंट कर्नल अमित भारद्वाज के पोस्टिंग की जानकारी जब अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों को मिली तो सुशील कुमार सिंह पुर्व प्रदेश महामंत्री, दिनेश सिंह जिला महामंत्री, डॉक्टर कमल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आज सुबह 5.30 बजे कैम्प में जाकर सेना के साहसी कर्मठ और नौजवान ऑफिसर को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुवे अगले यूनिट में सफल पारी एवं उज्ववल भविष्य की कामना की गई।

जाते-जाते लेफ्टिनेंट कर्नल अमित भारद्वाज ने कहा कि जब तक आप सब आपस मे एकजुट एवं एकमत रहेंगे। आप सब हर समस्या का समाधान करा सकते हैं और समाज मे सेना के प्रति सम्मान बढ़ता रहेगा। आप सब बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं आगे भी ये कारवाँ आगे बढ़ते रहना चाहिये। निकट भविष्य हमारी मुलाकात कहीं न कहीं जरूर हो जाएगी।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज ठाकुर, हँसराज सिंह, सतनाम सिंह, मिथिलेश सिंह, विजय त्रिपाठी, जावेद हुसैन, राजीव रंजन, राजेश कुमार, राजकुमार कसेरा, अजय कुमार केशरी, मेहश कुमार आदि शामिल थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment