मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आदित्यपुर 2 में लोकप्रिय पार्षद श्रीमती मालती देवी सह जिलाध्यक्ष (AIMSS सरायकेला-खरसावां ) के पहल पर पुर्णिमा नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 19, 2021 1:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Adityapur : आज दिनांक 19 दिसंबर, 2021 दिन रविवार, प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक वार्ड संख्या 32 स्थित मध्य विद्यालय कुलुपटांगा रोड नंबर 15 आदित्यपुर 2 में लोकप्रिय पार्षद श्रीमती मालती देवी सह जिलाध्यक्ष (AIMSS सरायकेला-खरसावां) के पहल पर पुर्णिमा नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था। 

इस शिविर में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने नेत्र संबंधी सभी तरह के बीमारियों का जांच हेतु लाभ प्राप्त किया। साथ ही साथ 32 लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया है, जिनका 22 दिसंबर 2021 को ऑपरेशन किया जाएगा। 

22 दिसंबर के दिन दोपहर 1:30 बजे पूर्णिमा नेत्रालय प्रदत वाहन द्वारा उक्त शिविर स्थल से ही मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु ब्रह्मानंद नगर तमोलिया पुर्णिमा नेत्रालय ले जाया जाएगा। चयनित मोतियाबिंद मरीजों के लिए यातायात आवागमन, रहने की व्यवस्था एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। अगले दिन सभी मरीजों को गंतव्य स्थल पर पूर्णिमा नेत्रालय प्रदत वाहन द्वारा वापस भी पहुंचाया जाएगा।

आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लिली दास एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिको ने काफी सराहना की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला संगठन AIMSS जिला प्रभारी मौसूमी मित्रा व सावित्री कुमारी, कोमसोमोल जिला प्रभारी दीपक कुमार, युवा संगठन AIDYO जिला प्रभारी देवा मुखी, AIDSO जिला कमेटी सदस्य कुंदन कुमार, प्रिंस, अंबिका कुमारी व आदित्य कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

अंत में नेत्र जांच शिविर में सभी आगंतुकों और पुर्णिमा नेत्रालय के कर्मचारियों के प्रति मजदूर संगठन AIUTUC के सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी विष्णु देव गिरी ने बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment