मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आज पुलिस द्वारा मांगे गए 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। लूट व हत्या की वारदात का नहीं हो सका खुलासा, पुलिस खाली हाथ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 26, 2024 10:51 PM
Follow Us:
आज पुलिस द्वारा मांगे गए 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। लूट व हत्या की वारदात का नहीं हो सका खुलासा, पुलिस खाली हाथ।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

भिवाड़ी (मुकेश कुमार शर्मा) : कमलेश ज्वेलर्स भिवाड़ी में लूट व हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 72 घंटे मांगे थे. व्यापारियों ने मांग मान ली थी. मंगलवार को पुलिस द्वारा मांगे गए 72 घंटे पूरे हो जाएंगे. लेकिन अभी तक वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है. जिस पर व्यापारियों व अन्य संगठनों ने अपनी राय दी है.

बीएमए अध्यक्ष जसबीर सिंह राणा
मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे भिवाड़ी जिले के पुलिस अधिकारी कर्तव्यनिष्ठ हैं. वे वारदात को सुलझाने का हरसंभव प्रयास करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि हमें विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह कांग्रेस भाजपा का मुद्दा नहीं है, यह एक व्यापारी पर सरासर अन्याय है. पुलिस वारदात को सुलझाने का पूरा प्रयास कर रही है. अगर पुलिस इसमें विफल रहती है तो सभी संगठनों को साथ लेकर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा. बदमाशों को पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. अगर वे नहीं पकड़े गए तो बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र संकट में पड़ जाएगा. सरकार को 72 घंटे के अंदर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करना चाहिए।

प्रवीण लांबा, अध्यक्ष, BIIA
BIIA परिवार इस घटना की कड़ी निंदा करता है। यह घटना मन को झकझोर देने वाली है। ऐसी घटना से आम लोगों का सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास कम होता है। प्रशासन ने 72 घंटे का समय मांगा है। अगर 72 घंटे के अंदर बदमाश नहीं पकड़े गए तो सभी सामाजिक संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मैं सरकार और प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और परिवार को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिले।

THE NEWS FRAME

खुशखेड़ा करोली एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप दायमा
प्रशासन ने बदमाशों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है! अगर बदमाश नहीं पकड़े गए तो सभी व्यापारी एक साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाएंगे और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकाल के लिए बाजार और उद्योग बंद कर दिए जाएंगे और व्यापारी वर्ग फिर से सड़क पर आने को मजबूर होगा! भिवाड़ी के सभी संगठनों और आम नागरिकों को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा!

भिवाड़ी विकास संस्थान के संयुक्त सचिव एवं आशियाना टाउन बीटा रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह
प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और जघन्य अपराध हो रहे हैं। व्यापारी किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होते हैं। प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है, जिसके कारण सोसायटी निवासियों में भय का माहौल है। भिवाड़ी के प्रत्येक निवासी की सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते बहाल करने के लिए हम सभी हरसंभव प्रयास के साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें : मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज में ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव’ का भव्य आयोजन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment