मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अलर्ट : आने वाले 7 जून से लेकर 10 जून 2021 के बीच भारत के इन राज्यों में होगी घनघोर वर्षा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 6, 2021 6:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर आज और 10 जून को ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की काफी संभावना

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 08 से 10 जून के दौरान तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है

मौसम : आज दिनांक 06 जून 2021, रविवार को संध्या 4:30 बजे पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के द्वारा जानकारी मिली है कि आने वाले 7 जून से लेकर 10 जून 2021 के बीच भारत के किन राज्यों में घनघोर वर्षा होने की संभावना है?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान

महत्वपूर्ण मौसम विशेषताएं

●          दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और भागो, पूरे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की उत्तर-पूर्व की खाड़ी के और भागो, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में आज, 06 जून, 2021 को आगे बढ़ गया है।

●          मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) 18.0° उत्तर/अक्षांश। 65° पूर्व, देशांतर 18.5°उत्तर/अक्षांश 70°पूर्व, अलीबाग, पुणे, मेडक, नलगोंडा, रेंटाचिन्टला, श्रीहरिकोटा, अक्षांश। 14°उत्तर/अक्षांश 85.0°पूर्व, 16°उत्तर/88°पूर्व,20°उत्तर/90.5°पूर्व और 24.0°उत्तर/89.5°पूर्व और बागडोगरा से गुजरती है।

●          दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती प्रसार और पड़ोस में निचले क्षोभमंडल स्तर के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और इससे सटे पूर्वी भारत में व्यापक रूप से तेज़ वर्षा होने की संभावना है। 06 और 08 जून को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है; असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 08 और 09 जून को; 06-07 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; 08 और 09 जून को ओडिशा के ऊपर; 10 जून को गांगेय पश्चिम बंगाल में, असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज, 06 जून और ओडिशा में 10 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

●          उत्तरी महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक समुद्र के औसत स्तर पर अपतटीय ट्रफ के प्रभाव और कोंकण और गोवा के निचले क्षोभमंडल के स्तर पर एक चक्रवाती प्रसार के प्रभाव के तहत, गरज-चमक के साथ आंधी चलेगी और व्यापक रूप से भारी वर्षा की सम्भावना है, इसके अलावा आज 06 जून, 2021 को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों में 08 से 10 जून के दौरान प्रबल सतही हवाएँ (25-35 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना है।

पढ़ें खास खबर– 

लॉकडाउन और अनलॉक क्या देश यहीं पर आकर अटक गया है या इससे भी आगे कुछ है जो सरकार से छूट गया है। लॉक डाउन और अनलॉक से आम लोगों के जीवन में क्या असर पड़ा, आइये जानते हैं।

ई-फाइलिंग पोर्टल 7 जून, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें लोगों को कई नई सुविधाएँ दी जाएंगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री ने दिया अबतक का सबसे बेहतरीन भाषण।

रोगों से लड़ना हो या इम्युनिटी बढ़ाना हो या शारीरिक शक्ति और क्षमताओं को बढ़ाना हो तो शरीर में प्राणवायु को लॉक करना सीखें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment